बांग्लादेश में हिन्दुओं की हो रही हत्याओं पर अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी शाखा बरेली ने पुतला जलाकर जताया आक्रोश

बांग्लादेश में हिन्दुओं की हो रही हत्याओं पर अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी शाखा बरेली ने पुतला जलाकर जताया आक्रोश

आखिल भारतीय बजरंग वाहिनी शाखा बरेली की कार्यकारिणी द्वारा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री युनुस का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंशू कश्यप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह के हालात आज बांग्लादेश में हैं, वह सनातनी हिन्दुओं को समाप्त करने का एक बड़ा षड्यंत्र है। भारत को तुरंत इस मामले पर हस्तक्षेप करने की जरूरत है। भारतीय जनमानस हिन्दुओं पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। अंशू कश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के कार्यकर्ता बरेली में अवैध रूप से छुपे हुए बांग्लादेशी और रोहिंग्याओ की पहचान कर पुलिस प्रशासन के सहयोग से चिन्हित कर उन्हें यहां से बाहर करने का अभियान चलाएंगे। इस मौके पर अंशू कश्यप, विनोद कश्यप, विवेक कश्यप, सुरेश कश्यप, प्रांशु कारण, सतीश गिरी, जगमोहन त्यागी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

contributor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *