बिजनौर अपडेट : बिजनौर की हलचल आपतक

बिजनौर अपडेट : बिजनौर की हलचल आपतक

AapTak24News : बिजनौर के हरिद्वार रोड पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह घटना बिजनौर से वाया मण्डावर हरिद्वार रोड स्थित इनामपुरा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान जन्दरपुर थाना कोतवाली शहर बिजनौर निवासी फुरकान (22) पुत्र अनीस के रूप में हुई है। फुरकान मण्डावर से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि फुरकान मण्डावर से अपना आधार कार्ड सही कराकर वापस घर लौट रहा था। वह एक टेलर के कारखाने में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

जांच एजेंसी आतंकी डा. शाहीन के बिजनौर कनेक्शन की तलाश में जुटी है। जिले में रहने वाले 35 कश्मीरी भी जांच के दायरे में हैं। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या डा. शाहीन का बिजनौर में कोई संपर्क था। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गहराई से जांच कर रही हैं।

AapTak24News : दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद खुफिया एजेंसी व पुलिस सतर्क है। जिले में चिकित्सक, गार्ड अन्य लोगों का सत्यापन किया गया है। अब तक 35कश्मीरी ऐसे हैं, जो काम के सिलसिले में जिले में रह रहे हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। इनमें कर्मचारी, गर्म शाल, कपड़े व ड्राई फ्रूट समेत अन्य सामान बेचने वाले हैं। उधर, जांच एजेंसी डा. शाहीन के बिजनौर कनेक्शन को भी पुलिस खंगाल रही है। दिल्ली धमाके के बाद कश्मीरी लोगों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। हर जिले में संदिग्धों की कुंडली खंगाली जा रही है।कश्मीरियों पर जांच एजेंसी व पुलिस की तीखी निगाह है, क्योंकि, बड़ी संख्या में लोग कश्मीर से यहां कारोबार के सिलसिले में आते हैं। चुपचाप यहां रहने लगते हैं। इस घटना के बाद पुलिस व एलआइयू ने कश्मीरियों की कुंडली खंगाली शुरू कर दी है। अब तक जांच में 35 कश्मीरियों के रहने की पुष्टि हो चुकी है। उनके पहचान पत्र, किरायेदारी विवरण, दस्तावेज और उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया है। उनसे पूछताछ की गई। किरायेदारों से संबंधित जानकारी मकान मालिकों से भी गई है। उन पर मकान मालिक को निगरानी रखने की हिदायत दी गई है। ये सभी लोग मजदूरी के अलावा गर्म कपड़े और ड्राइ फ्रूट बेचने के लिए यहां आए हुए हैं।

AapTak24News : शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौंवी की छात्रा लापता है। उसी के साथ एक मुस्लिम संप्रदाय की इंटर की छात्रा भी गायब है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है। छात्रा के स्वजन ने मुस्लिम छात्रा पर साजिश के तहत गायब करने की आशंका जताई है। इसको लेकर तरह-तरह की अफवाह भी हिंदू संप्रदाय में चल रही है। इसको लेकर एलआइयू सतर्क हो गई है। वहीं छात्राओं को बरामद करने के प्रयास में मुंबई, देहरादून व दिल्ली में पुलिस की टीम खाक छान रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौंवी की छात्रा केपीएस में पढ़ती है। 15 नवंबर को वह रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। उसकी साइकिल रास्ते में खड़ी हुई मिली। पता चला कि इसी स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं की एक मुस्लिम संप्रदाय की छात्रा भी लापता है। जांच में पता चला कि दोनों साथ गई है। दोनों के स्वजन ने शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। नौंवी की छात्रा के स्वजन ने इसके पीछे गहरी साजिश होने की आशंका जताई है। छात्रा को बरामदगी को लेकर शहर कोतवाली में धरना भी दिया गया। अब पुलिस की दस टीमें छात्रा का पता लगाने के लिए छापामारी कर रही है। मुंबई से लेकर पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड व बिजनौर में दबिश दे चुकी है। लापता बारहवीं की छात्रा के स्वजन, रिश्तेदारों और नजदीकियों से भी पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को एसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ, शहर कोतवाल और स्वाट टीम शहर में डेरा डाले रहे। इस दौरान दो युवतियों से भी पूछताछ की गई। मुस्लिम छात्रा के स्वजन व दूर के रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई है। एक युवक संदेह के घेरे में छात्रा को बरामदगी के प्रयास में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की रडार पर एक युवक आया है। जांच में सामने आया है कि उक्त युवक ने दोनों छात्राओं के जाने में मदद की है। उसकी भूमिका कहां तक है। यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

AapTak24News बिजनौर : उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की चुनावों में जीत के कारणों पर चर्चा की है। इसमें उन्होंने बताया कि भाजपा के नेता जमीन पर मेहनत करते हैं। वहीं, उन्होंने विपक्षी नेताओं के एक जीत पर खुश हो जाने को हार का बड़ा कारण बताया है। दरअसल, भीम आर्मी प्रमुख का बयान इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे बिहार चुनाव के रिजल्ट पर भी चर्चा करते दिख रहे हैं। चंद्रशेखर भाजपा के विरोध की राजनीति करते रहे हैं। ऐसे में अब बिहार चुनाव के बाद उनके बयान को अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

चंद्रशेखर ने क्या कहा ?

चंद्रशेखर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भाजपा की जीत का समीकरण समझने के लिए उनकी कार्यप्रणाली को देखना होगा। बिहार चुनाव का रिजल्ट आया। भाजपा-एनडीए की सरकार बनी। इसके बाद क्या हुआ। प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता अगले पड़ाव की तरफ बढ़ते दिखे। हमें उनसे सीखने की जरूरत है। चंद्रशेखर ने बसपा के एक सीट पर जीत पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी और अगले दिन उनके कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में काम कर रहे थे। हमारे एक विधायक जीत गए तो तालियां बजाकर पंद्रह दिन तक उसी का स्वागत कर रहे हैं। एक सांसद जीत गया तो उसी को कंधों पर उठाए घूम रहे हैं।

समझा दिया फर्क

चंद्रशेखर ने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि एक राज्य में सरकार बनाने के बाद वे लोग दूसरे प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। इसके लिए काम कर रहे हैं। हम एक एमएलए, एक एमपी की जीत पर ही संतुष्ट हो जा रहे हैं। यह हममें और उनमें सबसे बड़ा फर्क है। वह एक राज्य में सरकार बनाने के बाद भी संतुष्ट नहीं हो रहे हैं। नगीना सांसद के इस बयान पर राजनीतिक पारा हाई होना तय है। दरअसल, बिहार चुनाव में बसपा के एक एमएलए की जीत के बाद दिल्ली में बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चंद्रशेखर इसी पर तंज कसते दिखे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *