लखनऊ के शादी समारोह हैवानियत ! युवक ने 3 साल की बच्ची से किया रेप

लखनऊ के शादी समारोह हैवानियत ! युवक ने 3 साल की बच्ची से किया रेप

लखनऊ आपतक 24 न्यूज: राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक ने सोमवार की रात को 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची को छत पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया, और फिर उसे गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा था। तभी मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इटौंजा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सीरगंज निवासी संदीप के रूप में हुई है। लोगों ने आरोपी संदीप को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *