केंद्र ने 2024 में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित असम और गुजरात के लिए 707.97 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने यह मंजूरी दी है।
समिति ने राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए 903.67 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने 2024 में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित असम और गुजरात को 707.97 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है।”