कायस्थ मतदाता संघ के साथ गोलबंद हो रहा है उत्तर प्रदेश का कायस्थ समाज।
आप तक 24 न्यूज लखनऊ। बिहार चुनाव में अपनी उपेक्षा से नाराज कायस्थ समाज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है। अभी से ही कायस्थ समाज कायस्थ मतदाता बाहुल्य क्षेत्र में अपने आपको गोलबंद करने में जुट गया है। कायस्थ मतदाता संघ का मानना है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्र में से लगभग 43 विधानसभा सीटों पर कायस्थ वोटर निर्णायक मतदाता है। बिहार में कायस्थ समाज को उसकी संख्या के हिसाब से किसी भी राजनीतिक दल ने चुनाव में टिकट नहीं दिया, इस कारण से अब उत्तर प्रदेश में कायस्थ समाज ने अपनी एकजुटता की ताकत दिखाने का निर्णय लिया है। कायस्थ मतदाता संघ ने सभी विधानसभा में कार्यकारिणी बनाकर, अभी से कायस्थ समाज को एकजुट करने का निर्णय लिया है। 2027 में 43 विधानसभा क्षेत्रों में कायस्थ समाज की दावेदारी ठोकने की पूरी रणनीति बनाकर कायस्थ मतदाता संघ मैदान में उतर गया है, साथ ही सभी राजनीतिक दलों से भी मांग की कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज को नजरअंदाज किया गया तो यह सबको भारी पड़ने वाला है।
कायस्थ मतदाता संघ ने उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं और कायस्थ समाज के लोगों से अपील की है कि सभी इस अभियान में कायस्थ मतदाता संघ से जुड़कर इसे मजबूत करें। आने वाला समय कायस्थ समाज के उत्थान का है क्योंकि आज अगर हम नहीं जागे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।

