दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS : दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई गाड़ियों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इसमें 13 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS :दिल्ली ब्लास्ट में i20 कार में विस्फोट हुआ है। मामले में हर संभावनाओं की जांच की जा रही है। अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लोक नायक अस्पताल पहुंचने पर गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस सीपी सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS : पुलवामा से एक और डॉक्टर हिरासत मेंदिल्ली धमाके के बाद जांच एजेंसियों का एक्शन जारी है। अब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर का नाम डॉ. सज्जाद अहमद बताया जा रहा है, जो एक आतंकी उमर का दोस्त है।
पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ: पीएम मोदी
भूटान के एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं आश्वस्त करता हूं की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS : दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: पीएम मोदी
दिल्ली के लाल किले से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए ब्लास्ट को लेकर पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अब पीएम मोदी ने इस पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि साजिश के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
क्राइम ब्रांच सलमान से कर रही पूछताछ
दिल्ली ब्लास्ट में सलमान नाम के शख्स की कार का इस्तेमाल किया गया है, वह गुरुग्राम का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है। वह किराए पर यहां रहता है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: राजनाथ सिंह
आज IDSA कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली में हुई दुखद दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई उनके लिए मैं दिल से संवेदना प्रकट करता हूं। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और सांत्वना दें।इस मंच से मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी प्रमुख जांच एजेंसियां इस घटना की तेजी और गहराई से जांच कर रही हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम में रहने वाला है, कथित आरोपी सलमान
दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई I-20 कार की आरसी पर जिस सलमान का नाम है। वह गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना एरिया के शांति नगर का रहने वाला है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को डॉ. उमर मोहम्मद की मां और उसके दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसियों ने यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से की है।
दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS : दिल्ली में दिल दहला देने वाला सीन
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भयावह विस्फोट के बाद इजराइली राजदूत ने कहा कि दिल्ली में दिल दहला देने वाला धमाका हुआ है।
दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS : 13 नवंबर तक लाल किला में एंट्री बंद !
दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भयावह विस्फोट के बाद चारो ओर अफरा-तफरी मची है। लाल किला में आने वाले पर्यटकों के लिए 13 नवंबर तक एंट्री बंद कर दी गई है।
दिल्ली लाल किला बम धमाका : LIVE UPDETS : पहली FSL रिपोर्ट आज आने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद पहली फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है।
AapTak24News से जुड़िए खबरों से अपडेट रहिए आज ही हमें फॉलो करें Subscribe करें।
🌐 Website : https://aaptak24news.com
▶️ YouTube : https://youtube.com/@aptak4you
🔗 Instagram : https://www.instagram.com/aptak4you
🔵 Facebook : https://www.facebook.com/aptak4you
🟢 WhatsApp : 8081955724
📱 Contact Number : 8081955724
भारत का सबसे तेज बढ़ता News Portal

