अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी शाखा बरेली के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंथन बैठक हुई संपन्न

अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी शाखा बरेली के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंथन बैठक हुई संपन्न

अखिल भारतीय बजरंग बहिनी परिवार के उत्तर प्रदेश उप प्रमुख श्री पंडित प्रदीप उपाध्याय जी के दिशा निर्देश अनुसार, बरेली में अचानक में एक परीक्षा लेते हुए बैठक बुलाई और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी को संगठन के बारे में चर्चा करते हुए दिशा निर्देश देते हुए बताया कि, संगठन को अब जमीनी स्तर पर उतरकर कार्य करना है। जिसमें जिसमें संगठन के प्रदेश उपप्रमुख पंडित प्रदीप उपाध्याय ने गौ रक्षा, हनुमान चालीसा का पाठ, एवं जात-पात से ऊपर उठकर सभी के साथ मिल कर धार्मिक कार्य करने के लिए, एवं गरीब बहन बेटी की शादी में सहयोग करने हेतु, हिंदू जागृत करने के लिए रैली द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। जिला बरेली के समस्त पदाधिकारी ने अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का पूर्ण विश्वास के साथ सहयोग करने का वायदा किया। संगठन में महिला प्रकोष्ठ की सीमा कश्यप ने भी अपने विचारों को रखा, और उन्होंने हर महिला के साथ कंधा से कंधा मिलाकर मदद करने एवं कभी भी किसी भी प्रकार की किसी भी महिला को कहीं कोई समस्या होने पर पूर्ण तरीके से साथ निभाने का सहयोग करने का वचन दिया। मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप उपाध्याय जी विचारों से संगठन के पदाधिकारी का हौसला और बुलंद हुआ बरेली जिले के संगठन के पदाधिकारी ने उत्तर प्रदेश उपप्रमुख पंडित प्रदीप उपाध्याय का पटका पहनाकर एवं बालाजी की तस्वीर देकर उनका सम्मान किया। बरेली जिला संगठन के जिला बरेली के पूर्व जिला प्रमुख मनोज शर्मा, जिला संगठन मंत्री जगमोहन त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अंशु कश्यप, ब्लॉक महामंत्री विवेक कश्यप, ब्लॉक उप प्रमुख विनोद कश्यप, तहसील प्रमुख सुरेश कश्यप, तहसील महिला प्रकोष्ठ की सीमा कश्यप, तहसील संगठन मंत्री सुमित वाल्मीकि, गुड्डू राठौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *