बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त हो रहा उत्तर प्रदेश

बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त हो रहा उत्तर प्रदेश

आप तक 24 न्यूज लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस समय योगी सरकार बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या घुसपैठियों के ऊपर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। हर जिले में प्रशासन को सख्त निर्देश योगी सरकार ने दिया है कि इनकी पहचान सुनिश्चित करें। विगत लंबे समय से ये घुसपैठिए अपने आपको आसाम का बताकर उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिलों में अवैध खाली पड़ी जमीनों पर झोपड़ी बना कर, लोगों के घरों से कूड़ा कबाड़ बटोरने का कार्य करते थे। हर घर से कूड़ा उठाने के लिए इन लोगों ने 100 – 200 हर महीने का चार्ज भी फिक्स कर रखा था। शहरों में हो रहे कई अपराधिक घटनाओं में भी इनके हाथ होने का आरोप भी लगता रहा है। कुछ लोगों की मिलीभगत से वोटर लिस्ट में इनका नाम होने से, इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी मिलता रहा है। योगी सरकार के इस फैसले का उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। इनके द्वारा कब्जाए गए अवैध बस्तियां रातों रात खाली होती जा रही हैं, कुछ घुसपैठिए तो सामान तक छोड़ छाड़ कर परिवार को लेकर भाग रहे हैं। सरकार के इस फैसले पर जहां कई लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे अघोषित NRC बता रहा है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश सरकार के इस ऐक्शन से इतना तो तय है कि, इन विदेशी घुसपैठियों की अब खैर नहीं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *